फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल बोले- हिमाचल में भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार, जनता के सम्मान की होगी सुरक्षा

Mon, 11 Dec 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। धूमल रविवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव कलोह में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने विश्राम गृह में अनौपचारिक वार्ता में दावा किया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में भारी बहुमत दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार एक बड़े बहुमत से बनने जा रही है। धूमल ने कहा कि सत्ता में आते ही प्रदेश की जनता के जानमाल और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच साल से प्रदेश में जो विकास कार्य रुके थे, उन्हें गति देना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने ऊना जिले से कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कहा कि प्रदेश के सभी 12 जिले उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जिलों का होगा बराबर योगदान

सरकार बनाने के लिए सभी जिलों का बराबर योगदान होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में सीटों का आंकलन अब लगाने से कोई फायदा नहीं। प्रदेश की जनता ने अपना मत मतपेटियों में बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि 18 दिसंबर तक इंतजार करें।

18 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर, विकास विक्की, अतुल शर्मा, गुलाम मोहम्मद,

लक्ष्मी जरियाल, मंजू जरियाल, प्रवीण जरियाल, रमेश लौ, ओंकार नाथ, राजीव राजू, सुनील जसवाल, राजेश पराशर राजू, संजीव पराशर, इंद्रजीत सिंह, अजय शर्मा, अभिषेक डोगरा, संदेश डोगरा, नरेंद्र निंदी, रमेश कुमार, राजेश मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें