ऊना में प्राइवेट स्कूल की टीचर ने एलकेजी के छात्र के साथ इस कद्र दरिंदगी की कि आपका दिल दहल जाएगा। प्राइवेट स्कूल की टीचर ने एलकेजी के स्टूडेंट की बेरहमी से पिटाई कर डाली।
इससे मासूम के कान का पर्दा फट गया है। स्टूडेंट के कान से खून बहने लगा। परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे स्कूल पहुंचे। स्कूल में कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया। परिजनों ने टीचर को स्कलू से निकालने की मांग की है। वहीं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी भी इस मामले की जांच अपने स्तर पर कर रही है।