फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला शहर के 36 रूटों पर जल्द चलेगी एचआरटीसी टैक्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एमआई रूम से सीटीओ के लिए चलने वाली एचआरटीसी टैक्सी के लिए 1 लाख 71 हजार रुपये की बिड आई है। सोमवार को एचआरटीसी ने शहर में चलने वाले 36 टैक्सी रूटों के लिए टेंडर किए। टेंडर के लिए कुल 62 निविदाएं आईं थीं। एचआरटीसी की ओर से विज्ञापित 36 में से 12 रूटों के लिए एक भी निविदा नहीं आई। रिड़का से सीटीओ रूट के लिए सबसे कम 7000 रुपये की बिड आई। एक ही व्यक्ति ने इस रूट के लिए टेंडर भरा था। इसके अलावा संजौली-जाखू रूट 10 हजार और रज्ञान-आकलैंड टनल रूट 13313 रुपये में मासिक पर गया है।
विज्ञापन

एचआरटीसी शहर के उपनगरों से मुख्य शहर के लिए प्राइवेट टैक्सियों और टैंपो ट्रेवलर का संचालन करने जा रहा है। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) आधार पर आउट सोर्स कर शहर के 36 रूटों पर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। पहली अगस्त को परिवहन निगम ने अपनी वेबसाइट पर रूट का चयन कर इच्छुक लोगों से निविदाएं आमंत्रित की थीं। सोमवार को निविदाएं खोली गईं। निगम का दावा है कि इस योजना से न सिर्फ उपनगरों के लोगों को मुख्य शहर तक परिवहन सुविधा मिलेगी बल्कि बसों में ओवरलोडिंग की समस्या का भी समाधान होगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार का विकल्प भी खुलेगा।
36 रूटों के लिए आए थे 62 आवेदन : पंकज
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि 36 रूटों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इसमें 62 निविदाएं प्राप्त हुई हैं। टैक्सियां चलने से उपनगरों के लोगों को मुख्य शहर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के सील्ड, प्रतिबंधित मार्गों पर बढ़ेगा ट्रैफिक
पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) आधार पर आउट सोर्स के जरिये शहर के सील्ड और प्रतिबंधित मार्गों पर टैक्सियां और टैंपो ट्रेवलर चलने से ट्रैफिक बढ़ेगा जिससे पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। टैक्सियों का संचालन प्राइवेट आपरेटर करेंगे लेकिन किराया एचआरटीसी निर्धारित करेगा। पिछली सरकार के समय भी आउट सोर्स टैक्सियां चलाई थीं, रूटों की बंदरबांट के चलते स्कीम फेल हो गई थी।
विज्ञापन

इन रूटों पर शुरू होगी सेवा
शिव नगर से सीटीओ
न्यू शिमला से हाई कोर्ट
रिड़का से सीटीओ
भराड़ी से रिगल
आईएसबीटी से हाईकोर्ट वाया ओल्ड बस स्टैंड
कसुम्पटी से हाईकोर्ट
अन्नाडेल से सीटीओ
चक्कर कोर्ट से सीटीओ वाया बालूगंज
एमआई रूम से सीटीओ वाया समरहिल
बसंत बिहार से हाईकोर्ट
आंजी से सीटीओ वाया संकटमोचन
सांगटी से सीटीओ वाया समरहिल
सरघीण से हाईकोर्ट वाया मैहली
ओल्ड बस स्टैंड से आईजीएमसी वाया छोटा शिमला
आईएसबीटी टूटीकंडी से आईजीएमसी वाया लक्कड़ बाजार बस स्टैेंड
रज्ञान से आकलैंड टनल
कमियाणा से आकलैंड टनल
पगोग से आकलैंड टनल
संजौली से जाखू
फागली से सीटीओ वाया नाभा
हिमुडा कालौनी कसुम्पटी से हाईकोर्ट
आकलैंड टनल से लोअर कुफ्टाधार
टूटीकंडी से संजौली वाया लक्कड़ बाजार
इन रूटों के लिए नहीं आई निविदाएं
गुरु निवास से सीटीओ
झंझीडी से हाई कोर्ट
रिट्स से जाखू
आंजी से हाईकोर्ट वाया विकासनगर
कंगनाधार से केएनएच वाया टालैंड
कनलोग से केएनएच
म्यूजियम से सीटीओ
खलीनी से केएनएच वाया टालैंड
फेज थ्री न्यू शिमला से केएनएच
टूटीकंडी से डीएवी न्यू शिमला
चितकारा पार्क से सीटीओ
सेक्टर 6 से शिमला क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें