फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में प्रवेश पर पर्यटकों से टैक्स वसूली शुरू, प्रशासन ने स्थापित किए बैरियर

Thu, 09 Sep 2021 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

लाहौल के प्रवेश द्वार पर स्थित अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के तहत बैरियर स्थापित किया गया है। इसके तहत एकत्र की जाने वाली राशि स्थानीय क्षेत्र में विकास और सुविधाओं पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
लाहौल में प्रवेश पर पर्यटकों से टैक्स वसूली शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में प्रवेश करने के लिए सैलानियों को अब टैक्स देना होगा। लाहौल के प्रवेश द्वार पर स्थित अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के समीप विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के तहत बैरियर स्थापित किया गया है। इसके तहत एकत्र की जाने वाली राशि स्थानीय क्षेत्र में विकास और सुविधाओं पर खर्च की जाएगी। अटल टनल रोहतांग के बनने के बाद लाहौल-स्पीति में सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हों, इसके लिए प्रशासन ने नॉर्थ पोर्टल के समीप साडा का बैरियर स्थापित किया है। बैरियर पर टैक्स लेना भी शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


मनाली से साउथ पोर्टल होते हुए लाहौल में प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहन से 50 रुपये टैक्स लिया जाएगा। कार से 200 रुपये, एसयूवी और एमयूवी वाहन से 300 और बस व ट्रक से 500 रुपये वसूले जाएंगे। एसडीएम केलांग प्रिया नागटा ने बताया कि नॉर्थ पोर्टल के समीप विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा के तहत बैरियर स्थापित किया गया है। इससे एकत्रित होने वाली राशि स्थानीय विकास पर खर्च की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें