फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: नालागढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

Tue, 22 Mar 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तांत्रिक ने झाड़-फूंक करवाने की बात कह कर 15 मार्च को महिला व उसकी नाबालिग बेटी को अपने डेरे पर बुला लिया। इसी दौरान तांत्रिक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को यह बाद किसी को न बताने के लिए धमकाया। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में बागवानियां के कसंबोवाल के तांत्रिक पर नाबालिग और एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तांत्रिक ने झाड़-फूंक करवाने की बात कह कर 15 मार्च को महिला व उसकी नाबालिग बेटी को अपने डेरे पर बुला लिया। इसी दौरान तांत्रिक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को यह बाद किसी को न बताने के लिए धमकाया।

विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ, पीड़ित नाबालिग लड़की ने यह बात अपनी बड़ी बहन को बताई। इसके बाद पीड़िता बहन के साथ अपनी चचेरी बहन के घर गई तो उसने बताया कि वह भी झाड़ फूंक करवाने तांत्रिक के पास गई थी और उसके साथ भी दुष्कर्म किया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पीड़ितों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें