फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटर के दाम 60 रुपये के पार, आर्थिक बजट बिगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से फसल खराब होने से बढ़े दाम, शोघी, गुम्मा और जुन्गा से कम पहुंच रहा है टमाटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में टमाटर के दाम 60 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। दो दिन पहले टमाटर 30 रुपये प्रतिकिलो थे। वीरवार को लोअर बाजार की सब्जी मंडी में टमाटर 60 रुपये प्रतिकिलो बिका। महंगा होने के कारण गृहणियां टमाटर की कम मात्रा में खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन

बंदगोभी के दाम 60 रुपये प्रतिकिलो से उतरकर 40 रुपये प्रतिकिलो और मटर 140 से घटकर 120 रुपये प्रतिकिलो हो गए हैं। लोअर बाजार सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ के मुताबिक अधिक बरसात के कारण खेतों में सड़कर खराब होने से टमाटर की खेप मंडी में कम पहुंची रही है। मौजूदा समय में शहर के सटे जुन्गा, शोघी और गुम्मा क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों से कम मात्रा में टमाटर मंडी पहुंचा है। बाहरी राज्य से भी टमाटर की खेप मंडियों में नहीं पहुंचने से इसके दामों पर असर पड़ा है। बताया कि आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें