अमेरिका में टी-20 क्रिकेट मैच करवाने पर विचार चल रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टी-20 मैच करवाए जाएंगे। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बीसीसीआई अमेरिका में क्रिकेट की खोज शुरू कर रहा है। यह बात बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि अगस्त माह के अंत तक अमेरिका में नई मार्किंग तलाश की जाए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर बोर्ड की वर्किंग कमेटी और स्पेशल मीटिंग बुलाई गई है।
बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक दो अगस्त को मुंबई और स्पेशल जरनल मीटिंग पांच अगस्त को दिल्ली में होगी। बैठकों में जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने पर जिला, राज्य क्रिकेट संघों के अलावा बीसीसीआई पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी।