प्रदेश के मंत्रियों, बोर्ड चेयरमैनों, अफसरों और पत्रकारों के बीच 19 और 20 नवंबर को टी 20 क्रिकेट मैच प्रतियोगिता होगी। प्रदेश खेल, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संघ मैचों का आयोजन करेगा। संघ के महासचिव हरदयाल चौहान ने बताया कि राज्यपाल एकादश, मुख्यमंत्री एकादश, बोर्ड चेयरमैन एकादश और प्रेस एकादश के बीच मैच खेले जाएंगे। जिला सोलन के पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल तीन मैच खेले जाएंगे।
19 नवंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल आचार्र्य देवव्रत करेंगे। इसी दिन होने वाले दूसरे मैच का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल करेंगे। 20 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।