फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन: हिमाचल में गांवों की स्वच्छता पर खर्च होंगे 100 करोड़

Thu, 20 Apr 2023 12:48 PM IST
Krishan Singh सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना केंद्र सरकार की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अकसर लोग खुले में शौच जाने से गुरेज नहीं करते हैं। शौचालय न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी फैलती है। 
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत शौचालय बनाने, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की सुलभ सुविधाएं और गांवों में ठोस एवं तरल कचरे के सुरक्षित प्रबंधन के लिए कार्य किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना केंद्र सरकार की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में अकसर लोग खुले में शौच जाने से गुरेज नहीं करते हैं।

विज्ञापन


शौचालय न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी फैलती है। इसलिए सरकार की ओर से इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। ठोस एवं तरल कचरे के सुरक्षित प्रबंधन के लिए इकाइयां भी स्थापित की जा रही हैं। उधर, प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें