फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सतलुज पेयजल योजना अगले हफ्ते फिर होगी शुरू, शहर में खत्म होगा जलसंकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज पेयजल योजना का खराब हुआ बिजली ट्रांसफार्मर ठीक, बोर्ड ने शुरू की टेस्टिंग, जल्द शुरू होगी आपूर्ति
विज्ञापन

महापौर सुरेंद्र चौहान ने किया दवाड़ा पंपिंग स्टेशन का दौरा

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को पेयजल संकट से जल्द राहत मिलने वाली है। बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण दो हफ्ते से ठप पड़ी सतलुज पेयजल योजना अगले हफ्ते से फिर शुरू करने की तैयारी है। योजना के दवाड़ा पंपिंग स्टेशन का ट्रांसफार्मर ठीक कर लिया गया है।

बिजली बोर्ड ने बद्दी में इसकी मरम्मत करवाने के बाद दवाड़ा पंपिंग स्टेशन पर इसे दोबारा स्थापित कर दिया है। अब इसकी टेस्टिंग की जा रही है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को पेयजल कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी और बिजली बोर्ड के अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने पूछा कि सतलुज नदी का पानी दोबारा शिमला के लिए कब तक मिलना शुरू हो जाएगा। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि टेस्टिंग पूरी होते ही पंपिंग शुरू करवा दी जाएगी। इस काम में तीन-चार दिन लग सकते हैं। अगले हफ्ते से इसे शुरू कर दिया जाएगा। सतलुज पेयजल योजना से शिमला शहर को अभी 15 एमएलडी पानी मिलता है। दो हफ्ते से योजना ठप होने के कारण शहरवासियों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


गिरि और गुम्मा में भारी बारिश के कारण गाद आ रही है, जिससे पंपिंग प्रभावित हो रही है। शहर को सभी योजनाओं से 35 से 40 एमएलडी पानी मिल रहा है। यह सामान्य से करीब 10 एमएलडी कम है। इसके चलते कंपनी ने शहर में पानी की राशनिंग कर रखी है। अभी लोगों को तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। पेयजल कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि सतलुज पेयजल योजना को चलाने के लिए 66 केवी के ट्रांसफार्मर की जरूरत है। अभी बिजली बोर्ड ने 22 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया है। इसमें भी रोज वोल्टेज की दिक्कत आ रही है। वोल्टेज कम होते ही पेयजल लाइनों में पानी वापस बहने लगता है। महापौर ने कंपनी के प्रबंध निदेशक को सोमवार को इस मामले पर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जल्द खत्म होगा संकट : महापौर
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सतलुज योजना जल्द शुरू होने जा रही है। इससे शिमला शहर में पानी का संकट दूर हो जाएगा। मौके पर अभी ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की जा रही है। कंपनी को रोजाना सतलुज से 15 एमएलडी पानी लिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों को रोज पानी मिल सके। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें