फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्कासित नेताओं की कांग्रेस में वापसी, वीरभद्र ब्रिगेड बनाने वालों के नोटिस भी रद्द

Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद यह फैसला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने लिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस से निष्कासित नेताओं अमर चंद पाल, मलेंद्र राजन और शमी सोनी की प्रदेश कांग्रेस में वापसी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमारी सोनी और जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची को दिए नोटिस भी निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद यह फैसला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने लिया है। वीरवार को राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक चेयरमैन एएन विद्यार्थी की अध्यक्षता में हुई।

समिति ने अपनी रिपोर्ट वीरवार को ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजी। पिछले विधानसभा चुनाव में अमर चंद पाल ने अर्की और मलेंद्र राजन ने इंदौरा से कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ा था। शमी सोनी पर नादौन में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई की गई थी और तब नादौन से खुद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र ब्रिगेड बनाने वालों के नोटिस भी रद्द

सीएम वीरभद्र सिंह ने भी हाल ही में कांग्रेस से निष्कासित नेताओं को वापस पार्टी में लेने की बात की थी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, वीरभद्र सिंह ब्रिगेड बनाने वाले कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक बलदेव सिंह ठाकुर के साथ हाल ही में प्रेस वार्ता में मौजूद रहे जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव राजकुमारी सोनी को भी कारण बताओ नोटिस दिए गए थे।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित चल रहे अमर चंद पाल, मलेंद्र राजन और शमी सोनी के निष्कासन पर वीरवार को चर्चा की गई।

इस निष्कासन को रद्द करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस की सचिव राजकुमारी सोनी और जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष केहर सिंह खाची की तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण की जांच की गई, जिसे कमेटी ने संतोषजनक पाया।  

सीएम ने की थी वापस लेने की बात
सीएम वीरभद्र सिंह ने भी हाल ही में कांग्रेस से निष्कासित नेताओं को वापस पार्टी में लेने की बात की थी। हालांकि, कई नेता अभी भी पार्टी से बाहर हैं। वीरवार को सुक्खू ने बताया कि किसी भी नेता की वापसी गुण-दोष के आधार पर ही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें