फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 4 साल बाद शिमला से शुरू हुई हवाई सेवाएं, ये रहेगा किराया

Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
करीब चार साल बाद शिमला एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू हो गई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला एयरपोर्ट से कुल्लू, धर्मशाला (गग्गल) के लिए कम्यूटर एयरक्राफ्ट वीरवार से शुरू कर दिया गया है। इसमें नौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश का सफर करने वालों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


यह विमान वीरवार को शिमला से चंडीगढ़ पहुंचा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि इसे अभी फ्लाइट केशेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है। अगर इसे यात्री मिलेंगे तो भविष्य में इसे शेड्यूल में शामिल किया जाएगा। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से कुल्लू, शिमला और गग्गल के लिए रवाना होगी।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिमला, कुल्लू  और गागल  के लिए नौ सीटर विमान शुरू किया गया है। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो इसे शेड्यूल में शामिल किया जाएगा। अगर यात्री होंगे तो इसे नियमित किया जाएगा।-सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी
विज्ञापन

यह होगा शेड्यूल

नौ सीटर कंप्यूटर एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए सुबह 8.50 बजे रवाना होगा ओर 9.30 बजे कुल्लू पहुंचेगा। - फोटो : अमर उजाला
नौ सीटर कंप्यूटर एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ से कुल्लू के लिए सुबह 8.50 बजे रवाना होगा ओर 9.30 बजे कुल्लू पहुंचेगा। वहीं, कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए एयरक्राफ्ट  सुबह 9.50 बजे उड़ान भरेगा और चंडीगढ़ 10.30 बजे पहुंचेगा। इसका किराया 7999 रुपये निर्धारित किया गया है।

वहीं चंडीगढ़ से शिमला के लिए एयरक्राफ्ट सुबह 10.50 बजे रवाना होगा और शिमला 11.10 बजे पहुंचेगा। वहीं, शिमला से सुबह  11.30 बजे रवाना होगा और गग्गल एयरपेर्ट पर 12.30 बजे पहुंचेगा। गग्गल से शिमला केलिए दोपहर 1 बजे रवाना होगा और 2 बजे पहुंचेगा। शिमला से चंडीगढ़ के लिए 2.20 बजे चलेगा और यह 2.40 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन

राजधानी में हरी झंडी दिखाकर खुद फ्लाइट से गगल पहुंचे सुधीर शर्मा

हरी झंडी दिखाने के बाद शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा प्रथम यात्री के तौर पर कांगड़ा पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
शिमला से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू हुई हवाई सेवा में एयर हिमालय के चार्टर्ड एयरक्राफ्ट को शिमला में हरी झंडी दिखाने के बाद शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा प्रथम यात्री के तौर पर कांगड़ा पहुंचे।

गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर महापौर रजनी व्यास, उप महापौर देवेंद्र जग्गी सहित स्थानीय नेताओं एवं लोगों ने शहरी विकास मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के चलते चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शिमला से प्रदेश के विभिन्न भागों के लिए हवाई उड़ानें शुरू हुई हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि नौ सीटों वाले नॉन-शेड्यूल्ड एयरक्राफ्ट की प्रदेश में रोज कम से कम छह उड़ानें होंगी। ये उड़ानें शिमला-धर्मशाला-शिमला, धर्मशाला-शिमला-चंडीगढ़ और चंडीगढ़-कुल्लू के बीच होंगी।

उन्होंने एयर हिमालयाज के रूप में राज्य में हवाई उड़ानों की इस पहल के लिए आईआईसी हैदराबाद लिमिटेड का आभार भी जताया। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुधीर शर्मा दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें