फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टॉलैंड-आईजीएमसी टनल का सर्वेक्षण जनवरी में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआर तैयार करने के लिए आगे आईं चार कंपनियां, डबललेन टनल का होगा निर्माण
विज्ञापन

चार करोड़ से तैयार होगी परियोजना की डीपीआर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर टॉलैंड चौक से आईजीएमसी तक बनने वाली डबल लेन टनल की डीपीआर तैयार करने के लिए चार कंपनियां आगे आई हैं।
एचपीआरआईडीसी (हिमाचल प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवेलपमेंट कार्पोरेशन) इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एक कंपनी को डीपीआर बनाने का जिम्मा सौंपने जा रही है। नए साल यानि जनवरी से इस टनल के निर्माण के लिए सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये से इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार होनी है। इसमें सर्वेक्षण के आधार पर बनने वाली फिजिबिलिटी रिपोर्ट (व्यावहारिकता का आकलन) भी शामिल है। इस टनल की डीपीआर बनाने के लिए कार्पोरेशन एक कंसलटेंट कंपनी तैनात करने जा रहा है। इसके लिए हाल ही में टेंडर आमंत्रित किए थे।
चार कंपनियों ने इसके लिए आवेदन किया है, मंगलवार को इसकी तकनीकी बिड खुली है। कार्पोरेशन के अनुसार इसी माह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। चार आवेदन आने से दोबारा टेंडर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एचपीआरआईडीसी के निदेशक पवन शर्मा ने कहा कि टनल निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी। प्रयास है कि जल्द इसका काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनता को मिलेगी जाम से राहत
इस टनल के बनने से सर्कुलर रोड पर जाम कम हो जाएगा। अपर शिमला और ढली से टुटीकंडी आने जाने वाले वाहन सीधे ढली बाईपास होकर आईजीएमसी से टॉलैंड पहुंचेंगे। इन्हें संजौली चौक या छोटा शिमला नहीं जाना पड़ेगा। पंथाघाटी और टुटीकंडी से खलीनी होकर आने वाले वाहनों को आईजीएमसी या अपर शिमला जाने के लिए बस अड्डे या छोटा शिमला जाने की जरूरत नहीं रहेगी। यह टनल से सीधे आईजीएमसी क्षेत्र पहुंच जाएंगे। टनल से दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी पांच किमी तक घट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें