फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पांव पसारता जा रहा कोरोना, सरकार की चिंता बढ़ी

Mon, 09 Aug 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

मंडी में 5826 लोगों में से 445 लोग पॉजिटिव पाए गए और जिले की पॉजिटिविटी दर 7.6 फीसदी रही। यह सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले सरकार के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। बीते दो से 8 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 88887 लोगों के कोरोना सैंपल लिए हैं। इनमें 1726 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा करीब दो हजार हो गया है। एक सप्ताह में पॉजिटिविटी दर 1.9 फीसदी दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में 13 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है। मंडी में 5826 लोगों में से 445 लोग पॉजिटिव पाए गए और जिले की पॉजिटिविटी दर 7.6 फीसदी रही। यह सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


इसी तरह जिला बिलासपुर में कुल 9089 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें 84 लोग पॉजिटिव, जिले की पॉजिटिविटी दर 0.9 फीसदी रही। चंबा में 12071 लोगों के टेस्ट मेें से 394 लोग पॉजिटिव, जिले की पॉजिटिविटी दर 3.3 फीसदी, हमीरपुर में 9886 लोगों में से 148 लोग पॉजिटिव, इस जिले की पॉजिटिविटी दर 1.5 फीसदी, कांगड़ा में 14061 लोगों के टेस्ट में से 213 लोग पॉजिटिव, इस जिले की पॉजिटिविटी दर 1.5 फीसदी, किन्नौर में 1550 लोगों में से 13 लोग पॉजिटिव, इस जिले की पॉजिटिविटी दर 0.8 फीसदी रही।

जिला कुल्लू में 4044 लोगों के टेस्ट में से 87 लोग पॉजिटिव, इस जिले की पॉजिटिविटी दर 2.2 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 776 लोगों के कोविड टेस्ट में से 27 लोग पॉजिटिव, जिले की पॉजिटिविटी दर 3.5 फीसदी, शिमला में 8399 लोगों में से 233 लोग पॉजिटिव और पॉजिटिविटी दर 2.8 प्रतिशत, सिरमौर में 8793 लोगों के टेस्ट में से 15 लोग पॉजिटिव, इस जिले की पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसदी, जिला सोलन में 6989 लोगों के टेस्ट में से 26 लोग पॉजिटिव, इस जिले की पॉजिटिविटी दर 0.4 फीसदी और जिला ऊना में 7403 लोगों के टेस्ट में से 41 लोग पॉजिटिव, इस जिले की पॉजिटिविटी दर 0.6 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें