फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सुरेश कश्यप बोले-हिमाचल की तीन रेल लाइनों के लिए नहीं आएगी बजट की कमी

Tue, 12 Mar 2024 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला रेलवे स्टेशन में आयोजित भारतीय रेल का आधुनिकीकरण के कार्यक्रम में भाग लिया। 
विज्ञापन
सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला रेलवे स्टेशन में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने रेलवे कार्यशालाओं, लोको शेड, पिट लाइनों और कोचिंग डिपो की आधारशिला भी रखी। पीएम मोदी ने देश में 10 नई वंदे भारत रेल को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी, नंगल डैम-तलवाड़ा और चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन के निर्माण के लिए बजट की कमी नहीं आएगी। अंतरिम बजट में हिमाचल की तीनों रेल लाइनों के लिए 2,500 करोड़ रुपये का प्रावधान है। इनमें सबसे ज्यादा 1700 करोड़ रुपये भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन के लिए मिलेंगे। नंगल डैम-तलवाड़ा के लिए 500 करोड़ और चंडीगढ़-बद्दी को 300 करोड़ रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें