फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शूरू गांव में होटल के कमरे में मृत मिला दिल्ली का पर्यटक

Tue, 12 Mar 2024 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

शूरू गांव में स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक की होटल के कमरे में मौत हो गई। शूरू गांव में स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि शूरू गांव में स्थित एक होटल के कमरे में ईस्ट दिल्ली के 282 जागृति एनक्लेव, शकरपुर निवासी रोहित भार्गव (42) पुत्र एसपी भार्गव की मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लीवर का मरीज था और दवाइयां भी खा रहा था। कयास लगाए जा रहे है कि इसी वजह से उसकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें