फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली मंडी में मटर की आपूर्ति बढ़ी, दाम 20 रुपये तक घटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी, चायल और कुफरी से पहुंच रही खेप
विज्ञापन

मटर 25 से 35 और फूलगोभी 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो बिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में मटर की फसल की आपूर्ति बढ़ गई है। इसके साथ ही दामों में 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो की गिरावट भी आ गई है।
विज्ञापन

चार दिन पहले ढली स्थित सब्जी मंडी में मटर 35 से 40 और फूलगोभी 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रही थी वहीं बुधवार को सब्जी मंडी में मटर 25 से 35 और फूलगोभी 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। मंडी में सुन्नी, चायल और कुफरी क्षेत्र से करीब 40 से 45 बोरी मटर पहुंची थी। टुटू मज्ठाई क्षेत्र से 40 बोरी फूलगोभी पहुंची। आढ़तियों का कहना है कि अभी बाहरी राज्यों से मटर और गोभी की फसल की मांग नहीं आ रही है क्योंकि अभी पंजाब और चंडीगढ़ से मटर की आपूर्ति हो रही है। ढली मंडी में पहुंच रहा मटर स्थानीय विक्रेता ही खरीद कर ले जा रहे हैं। इसके चलते दामों में गिरावट आ रही है। हर साल पहाड़ी मटर की बाहरी राज्यों में अधिक मांग रहती है। यह गुणवत्ता के अनुसार बाहरी राज्यों के मटर से बेहतर माना जाता है। खाने में भी अधिक स्वादिष्ट होता है।
विज्ञापन


फसल लेकर मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि मटर के बहुत कम दाम मिल रहे हैं। वह इस उम्मीद से मंडी में आ रहे हैं कि उन्हें फसल के अच्छे दाम मिलेंगे। फसल तैयार करने में मेहनत ज्यादा लगती है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छे दाम मिलेंगे। ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में बाहरी राज्यों से मटर को गोभी की फसल की मांग बढ़ जाएगी इससे किसानों को उनकी फसल के भी अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें