फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी सूमो, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 26 Aug 2020 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
जीप गहरी खाई में गिर गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऐतिहासिक गांव मलाणा के नेरांग में बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे जीप गहरी खाई में गिर गई। इससे एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। ये लोग जरी की ओर से मलाणा की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मलाणा की तरफ जा रही टाटा सूमो एचपी (01के 3965) नेरांग के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 800 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। 

विज्ञापन


इसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। मनीष (17) पुत्र चंदे राम निवासी मलाणा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पीजीआई ले जाते समय अमित (20) पुत्र दिले राम ने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में राजेश (17), पुत्र भागी, राजेश (16) पुत्र हेमराज और योगेश (19) पुत्र पूर्ण चंद गंभीर घायल हुए हैं।  उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। सभी घायलों को जरी अस्पताल लाया था। उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि बुधवार को मलाणा के नेरांग के पास एक टाटा सूमो करीब 800 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

सतलुज में लापता दोनों जवानों का नहीं लगा सुराग

 उधर किन्नौर जिले के पूह खंड के स्पीलो में श्रीमति ढांक के पास सड़क हादसे से सतलुज नदी में लापता हुए दोनों आईटीबीपी जवानों का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। आईटीबीपी, जिला पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग सर्च ऑपरेशन में हुए हैं। सतलुज नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण कामयाबी नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर श्रीमति ढांक के पास बीते मंगलवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की जिप्सी सतलुज नदी में गिर गई थी। हादसे में दो जवान लापता हो गए हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, जिला पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की टीम को दूसरे दिन भी लापता जवानों को नहीं खोज पाई है।

नदी के पानी का बहाव इतना तेज है कि नदी में उन्हें ढूंढना संभव नहीं है। इसके बावजूद टीम सतलुज नदी किनारे सर्च करने में जुटी है। बुधवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, कार्यवाहक थाना प्रभारी पूह गोपाल सिंह, मुख्य आरक्षी अमृत, मुख्य आरक्षी अजय, आरक्षी गोल्डी, मनोज और ट्रैफिक यूनिट स्पीलो के प्रभारी धर्मेंद्र की टीम दूसरे दिन भी सतलुज नदी किनारे जवानों को सर्च करने में जुटी रही। उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक दोनों जवानों का पता नहीं चला है। पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल सहित स्थानीय लोग लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें