फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियों में बैक डोर एंट्री का दौर: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Thu, 25 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार में बैक डोर एंट्री का दौर शुरू हो गया है। दिशा वर्कर के रूप में चुपचाप प्रदेश में पिछले दरवाजे से भर्तियां की जा रही हैं। किसी को इसकी खबर नहीं है। चहेतों को फोन कर जिलों में साक्षात्कार के लिए बुलाकर नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


दिशा वर्कर की नियुक्तियों में भी ऐसा ही हुआ है। न तो कोई विज्ञापन दिया गया न ही कितने पद भरे जाने हैं। यह सार्वजनिक किया गया। हर ब्लॉक और जिले में भाजपा नेता अपने चहेतों की नियुक्तियां कराने में लगे हुए हैं।

भाजपा समर्थित प्रधानों और नेताओं की खासमखास हर पंचायत से एक महिला साक्षात्कार के लिए भेजी जा रही है। सुक्खू ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर इन बैक डोर एंट्री पर अंकुश लगाकर नियमानुसार आउट सोर्सिंग या अनुबंध आधार पर भर्ती करें।
विज्ञापन


वर्तमान में नियमों की अनदेखी कर चहेतों को बिना प्रक्रिया के भरा जा रहा है। सरकार सत्ता में आने के बाद से अब तक साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। सरकार ने बोर्ड-निगमों में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की ताजपोशी और मौज मस्ती के लिए कर्ज लिया है।

मंत्रियों के लिए नई फार्च्यूनर खरीदी जा रही हैं। प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है और सरकार चहेतों को रेवड़ियां बांटने के लिए कर्ज लेने में डटी है। सुखविंद्र  ने फतेहपुर के बीडीओ को निलंबित करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्पीड़न बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें