फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में एक साथ मिलेगा इन दो चीजों का कोटा

Thu, 29 Mar 2018 01:35 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के लाखों राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में एक साथ दो महीने की चीनी और तेल का कोटा मिलेगा। टेंडर प्रक्रिया में देरी की वजह से इन उपभोक्ताओं को मार्च में सस्ती चीनी और तेल नहीं मिला था। 

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति निगम चीनी-तेल के अलावा अप्रैल महीने से डिपुओं में पांच दालें सप्लाई करेगा। उपभोक्ताओं को इनमें से पसंद की तीन दालें दी जाएंगी।

निगम के धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश शर्मा ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया के चलते चीनी और तेल का कोटा मार्च में डिपुओं में सप्लाई नहीं किया गया था।

उन्होंने बताय कि अप्रैल महीने में दो महीने का कोटा एक साथ उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब 18 लाख उपभोक्ताओं को सस्ता राशन दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें