फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माडल ईको गांव योजना का आगाज, यहां जानिए पूरा मामला

Thu, 29 Mar 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में माडल ईको गांव योजना का आगाज हो गया है। जलवायु परिवर्तन के हिमाचल के असर को समझाने के उद्देश्य से प्रदेश विधानसभा ने पीटरहॉफ में विधायकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया।

विज्ञापन


पर्यावरण विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के साथ संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान मॉडल ईको गांव योजना का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को समझना और उसके अनुसार तैयारी करना बेहद जरूरी है। कहा कि जलवायु परिवर्तन को समझते हुए जीवन शैली विकसित करने के लिए ईको गांव माडल गांव के रूप में सभी को प्रेरणा देंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने की। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विधायकों को जलवायु परिवर्तन और उससे प्रकृति पर होने वाले असर के बारे में विस्तार से बताया।

इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बंगलुरु के डा अनिल वी कुलकर्णी ने जलवायु परिवर्तन के हिमालयी ग्लेशियर पर पड़ने वाले असर और इसे रोकने के तरीकों पर एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया।

इसके बाद आईआईटी दिल्ली के एके गुसाई ने हिमाचल में जलवायु परिवर्तन के लिए जल संसाधन प्रबंधन नीति पर प्रस्तुति दी। वहीं, निदेशक जीआईजेड डा आशीष चतुर्वेदी ने हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में जलवायु परिवर्तन पर एक व्याख्यान दिया।

इसके बाद नाबार्ड के चेयरमैन हर्ष कुमार भानवाला, स्विटजरलैंड के दूत डा एंड्रीयास बौम ने भी विधायकों को संबोधित किया। वहीं, टीईआरआई के डीजी डा अजय माथुर ने हिमाचल में ग्रीन ग्रोथ पहल के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें