फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बनाई दूरी, उनके चहेते मंत्री ने अनुराग संग देखा मैच

Mon, 17 Oct 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित उनकी कैबिनेट ने धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने से दूरी बना ली, लेकिन सीएम के चहेते मंत्री सुधीर शर्मा स्टेडियम में वीरभद्र सिंह के निशाने पर रहने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ मैच देखने पहुंचे।
विज्ञापन


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में जहां दर्शक चौको-छक्कों पर झूम रहे थे, वहीं वीआईपी लॉबी में हिमाचल सरकार के एकमात्र नेता एवं शहरी विकास मंत्री बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहे थे।

स्टेडियम में अनुराग और सुधीर की जुगलबंदी कई सियासी मायनों को हवा दे रही थी। स्टेडियम में मौजूद लोग दोनों की जुगलबंदी पर अपने अपने कयास घढ़ रहे थे। कभी एचपीसीए से विवाद तो कभी सीबीआई की छापामारी ने कांग्रेस सरकार के कदम हर बार आते-आते स्टेडियम से रोक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड मैच में सीएम कैबिनेट के साथ पहुंचे थे

27 जनवरी, 2013 को धर्मशाला स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल के बीच मधुरता के रिश्ते घुलने से हुई थी। उस वक्त एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूरी कैबिनेट के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला एक दिवसीय मैच देखने पहुंचे थे।

उनके साथ कांग्रेस के भी अधिकतर नेता थे। स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के झंडों के साथ हरी टोपियां भी दिख रही थीं। तब ऐसा लगने लगा था कि हिमाचल की सियासत में अब राजनीति के मायने बदलने लगे हैं, लेकिन इसके बाद एचपीसीए पर कांग्रेस चार्जशीट के आधार पर एक के बाद एक विजिलेंस केस बनने लगे और क्रिकेट की पिच पर रिश्तों में घुली मिठास फिर से कड़वाहट में तबदील होने लगी।
   
हालांकि पिछले आईपीएल के दौरान सुधीर शर्मा ने अपनी गुगली में अनुराग ठाकुर को फंसाने की कोशिश की थी, लेकिन अब स्टेडियम में दोनों का एकसाथ मैच देखना अचरज भरा रहा। जानकारों का कहना है कि धर्मशाला के स्थानीय विधायक होने के नाते सुधीर शर्मा खासकर युवा वर्ग में क्रिकेट विरोधी होने की छाप नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए, उन्होंने एचपीसीए के निमंत्रण को स्वीकार कर अनुराग के साथ गलबहियां डाल ही लीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें