फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला रेललाइन पर तीन बोगी वाले ट्रेन सेट का सोलन तक सफल ट्रायल

Tue, 19 Dec 2023 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

मंगलवार को सुबह 9:35 बजे ट्रेन सेट कालका स्टेशन से रवाना हुआ और 11:40 बजे सोलन रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वहीं, 15 मिनट बाद 11:55 बजे यह वापस कालका के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
ट्रेन सेट का सोलन तक सफल ट्रायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोलन तक ट्रेन सेट (सेल्फ प्रोपेल्ट हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट) का सफल ट्रायल हुआ। मंगलवार को सुबह 09:35 बजे ट्रेन सेट कालका स्टेशन से रवाना हुआ और 11:40 बजे सोलन रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहीं 15 मिनट बाद 11:55 बजे यह वापस कालका के लिए रवाना हो गया और करीब 1:50 पर कालका पहुंच गया। ट्रायल के दौरान गाड़ी में तकनीकी टीम के करीब 15 सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने इसकी रिपोर्ट भी तैयार की। अब जल्द ही शिमला रेलवे स्टेशन तक इसका ट्रायल होगा। यदि यह ट्रायल सफल होता है तो बोर्ड की ओर से जल्द ही पर्यटकों को ट्रेन सेट की सुविधा दी देगी। इससे पहले सोमवार को धर्मपुर रेलवे स्टेशन तक इसका दूसरा सफल ट्रायल हुआ था।

विज्ञापन


गौरतलब है बीते आठ माह में ट्रेन सेट के लगभग छह ट्रायल हुए हैं। पहले तीन ट्रायल फेल हो गए थे, मगर अब दो ट्रायल धर्मपुर और एक सोलन तक सफल हो गए हैं। फेल हुए ट्रायल टकसाल रेलवे स्टेशन तक हुए थे, वहां पहुंचने से पहले ही ट्रेन सेट का इंजन गर्म हो जाता था। इसके बाद बोर्ड की ओर से तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए बोर्ड ने बेंगलुरु से टीम बुलाया गया और खामियों को दूर करने के लिए ट्रेन सेट को जांचा गया।इसके जांचने और अपग्रेड करने के बाद बीते 1 नवंबर को कालका से धर्मपुर के बीच सफल ट्रायल हुआ था।
 

रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन सेट का ट्रायल कालका से सोलन के बीच किया गया। खामियों को दूर करने के बाद यह तीसरा ट्रायल था। अब जल्द आगामी ट्रायल भी होंगे। शिमला तक सफल ट्रायल होने के बाद इस ट्रेन को रेगुलर ट्रेक पर चला दिया जाएगा।-नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, मंडल अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें