फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: सैंज घाटी की वीना और दीपा को मिली दोहरी कामयाबी, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Jul 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)

सार

कुल्लू जिले की सैंज की रैला पंचायत की दीपा और वीना ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 24 से 26 जून तक आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के 12 खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सैंज घाटी की वीना और दीपा को मिली दोहरी कामयाबी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज की रैला पंचायत की दीपा और वीना ने खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों होनहार खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए एक साथ हुआ है। वॉलीबाल और कबड्डी में दोनों बेटियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। मंडी जिले के सुंदरनगर में 24 से 26 जून तक आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट के 12 खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता में दीपा और वीना देवी ने खूब दमखम दिखाया। चैंपियनशिप में उनकी टीम विजेता रही। इसके अलावा महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वीना देवी तीसरे स्थान पर रही। यहां दोनों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। 

विज्ञापन


शमशी स्थित आईटीआई में प्रशिक्षण ले रही इन दोनों बेटियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बीते दिनों कुल्लू में आयोजित हुए स्पर्धा में दोनों कबड्डी की टीम का हिस्सा रहीं। दोनों ने अपनी टीम के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और आईटीआई शमशी की टीम कबड्डी की विजेता रही। इस तरह दोनों राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। अब चार से सात जुलाई तक कांगड़ा के शाहपुर में यह दोनों बेटियां कबड्डी में कुल्लू जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी। होनहार वीना देवी के पिता योगराज ने कहा कि बेटी की सफलता से उनका सीना चौड़ा हुआ है। उधर, रैला पंचायत की प्रधान खिला देवी और उपप्रधान कैलाश ठाकुर ने कहा कि इन दोनों बेटियों ने पंचायत का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें