नई दिल्ली में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के माध्यम से पीएम विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने के उपाय बताएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों से शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। प्रदेश से 3925 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया था।
इन सभी विद्यार्थियों को कृतज्ञता एक महान गुण, आपकी आकांक्षाओं से संवरता है आपका भविष्य, परीक्षा का मूल्यांकन, संतुलन है फायदेमंद और हमारे कर्तव्यों पर आपके विचार विषयों पर निबंध लिखना था। केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्रालय ने निबंध लिखने के लिए विषयों का चयन किया था।
इन विद्यार्थियों का हुआ है चयन
विद्यार्थी स्कूल
दक्ष केंद्रीय विद्यालय मंडी
रितिका तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा, कांगड़ा
वंशिका शर्मा डीएवी एसजेवीएन स्कूल दत्तनगर, शिमला
तुषार ठाकुर डीएवी अंबोटा, ऊना
प्रियाल शर्मा लोरेटो कान्वेंट ताराहॉल, शिमला
दृष्टि चौहान डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर
शिवांश सरोच डीएवी पालमपुर, कांगड़ा
आयुष भगरोटा आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट, कांगड़ा
अंकिता शर्मा एमसीएम डीएवी पब्लिक स्कूल बागनी, कांगड़ा
तृप्तास सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल कसौली