स्कूल के बच्चे इस मांग पर अड़े हैं कि जब तक रिक्त पदों को नहीं भरा जाता है, स्कूल नहीं जाएंगे। बुधवार को विद्यार्थी अनशन करने की जिद पर अड़ गए। हालांकि, अभिभावक और स्कूल प्रबंधन समिति ने इन्हें रोक लिया।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विपिन राजपूत ने छात्रों को समझाया कि मामले को लेकर डीसी से मिले हैं। डीसी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर, अभिभावकों का कहना है कि
अगर कल तक कोई हल नहीं निकला तो वो भी बच्चों के साथ अनशन पर बैठे जाएंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है।
बाह्य सिराज के हाई स्कूल बनाला में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर अभिभावकों का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। बुधवार को 100 से अधिक अभिभावकों ने स्कूल परिसर में आकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
स्कूल के अध्यापकों की कमी के चलते अभिभावकों का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा और 142 विद्यार्थी भी स्कूल नहीं पहुंचे। यहां मुख्य अध्यापक, टीजीटी कला के दो पद, टीजीटी मेडिकल का एक पद, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक पद तथा शारीरिक शिक्षा के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर
बहिष्कार कर रहे एसएमसी के अध्यक्ष हवा सिंह, अभिभावक रोशन लाल, चमन लाल, धर्म सिंह, रमेश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रताप सिंह, होशियार सिंह, पुष्पा देवी, राम मूर्ति, खेम राम, सुंदर सिंह, अनूप राम, कर्म सिंह, तारा चंद, यशपाल, उषा देवी, गुरदयाल, शीला देवी, प्रभा देवी, मथुरा देवी,
करतार सिंह तथा दीपा देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग मांगों को नहीं मानता है, बहिष्कार चलता रहेगा। उधर, वीरवार को निरीक्षण विंग के उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर प्रिंसिपल अमर सिंह तथा हंसराज आचार्य के साथ बनाला स्कूल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।
इधर, उप-सचिव शिक्षा विभाग वेद भूषण सुग्यान ने बताया कि मामला सरकार तक पहुंचाया है। शिक्षा विभाग के निदेशक को जांच करने को कहा है। जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी।