शिक्षा विभाग की ओर से नशा निवारण पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 110 विद्यार्थियों को नवाजा। नारा लेखन में रावमा स्कूल फागली की ज्योति, पीयूष और जयंत पहले तीन स्थान पर रहे। बालूगंज स्कूल से देवेंद्र, अली मुहम्मद, सईद धार, पोर्टमोर की आंचल, सैजल हिले, मधु, संजौली के अजय कुमार, संजू और पिंटू तथा लक्कड़ बाजार स्कूल की रजनी, लवलीना, रीतिका, लालपानी से रोहित प्रथम, पुनीत जस्वाल, विशाल, आर्य समाज की पूनम ठाकुर, स्मृति, महक गुप्ता, एसडी के नितिन शर्मा, तान्या और पूनम परमार, खलीनी के कमल, साहिल, मोहित पहले तीन स्थानों पर रहे। छोटा शिमला स्कूल के निशांत, जमुना और अमित अव्वल रहे।
इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की मासिक पत्रिका हिमप्रस्थ के विशेषांक का भी विमोचन किया। इस विशेषांक में 1921 से लेकर 1945 तक गांधी जी के शिमला के दौरों की रोचक कहानियां शामिल हैं। इस अवसर पर डीसी अमित कश्यप, एसपी ओमापति जंबाल, महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश कुमार शर्मा, सचिव शिक्षा डॉ. अरुण शर्मा, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जंबाल, राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली, संयुक्त निदेशक प्रशासन डॉ. सोनिया ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक डॉ. एमएल आजाद समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।
चित्रकला स्पर्धा में रावमा फागली की पराक्षी पहले, आर्यन, नेहा, बालूगंज के योगेश, विष्णु और मोही, पोर्टमोर की राशिका शर्मा, गूंजन, पल्लवी, संजौली के अंशुल, सौरव, सुनील कुमार, लक्कड़ बाजार स्कूल की पूजा, आंचल और रेखा, लालपानी के आदित्य, राहुल, गौरव भारद्वाज, आर्य समाज की साक्षी डोगरा, भारती, स्नेहा भारद्वाज, एसडी स्कूल के कुजीत वर्मा, हार्दिक शर्मा, महक, खलीनी की सुरजन, मनीषा, उमेश, छोटा शिमला के राहुल, संजना और मीना प्रथम रहे।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में पोस्टर बनाने की स्पर्धा में जमुना गुरंग, सुषमा और सुष्मिता, नारा लेखन में सपना, प्रीति और शालिनी, संजौली महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता में गौरव, रमा देवी और सुरभि, पोस्टर स्पर्धा में कनिका शर्मा, गूंजन, अक्षय, नारा लेखन में आरती, गुंजन और दीपाली अव्वल रहीं। कोटशेरा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में योगिंद्र कुमार, पोस्टर में धीरज राणा और नारा लेखन में यादव कुमार ने पहला स्थान पाया।
जवाहर लाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय चौड़ा मैदान में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीन कुमार, ताराचंद और मनजीत, नारा लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य ठाकुर, सुखविंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह, फागली स्कूल से लक्ष्य शर्मा, शैविक, सौरव, रविना, अमित और पंकज, अखिल शर्मा, अनीता, पुरुषोत्तम और सुमन को विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया। सेंट बीडस कॉलेज शिमला में चित्रकला में मुस्कान चौहान, मुस्कान कैंथला और आशिता भावटा, नारा लेखन में कृति वर्मा , चितवन जंबाल और अनमोलदीप को अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपिता ने अहिंसा व नशा मुक्त भारत की कल्पना
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि महात्मा गांधी ने अहिंसा युक्त और नशा मुक्त भारत की कल्पना की थी जिसे साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। रिज मैदान स्थित उन्मुक्त मंच ओपन थियेटर पर आयोजित नुक्कड़ नाटक तथा पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पिता युवाओं को राष्ट्र की शक्ति मानते थे जिनकी उर्जा और उत्साह राष्ट्र निर्माण में अत्यंत सकारात्मक सहयोग प्रदान कर सकता है।