फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 80 फीसदी अंक लाने पर विद्यार्थियों को मिलेगी 50 रुपये की छात्रवृत्ति

Sun, 28 Mar 2021 12:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विद्यार्थियों को मिलेंगे 50 रुपये
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता में 80 फीसदी अंक लाने पर प्रति विषय 50-50 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में दी जाएगी। विद्यार्थियों का हर सप्ताह ज्ञान जांचने के लिए शिक्षा विभाग ने श्री अरविंद सोसायटी के सहयोग से नई योजना शुरू की है। हर सप्ताह विद्यार्थियों का विभिन्न विषयों में ऑनलाइन क्विज होगा। इसमें छात्रों से मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन टेस्ट के लिए सोसायटी के ओरो स्कॉलर एप का शुक्रवार को शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुभारंभ किया। प्रदेश के सरकारी स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई में यह नई व्यवस्था जोड़ दी गई है।

विज्ञापन


क्विज को पूरा करने के लिए समय निर्धारित होगा। पहले सवाल का जवाब देने के बाद ही अगला सवाल खुलेगा। एक महीने में चार दिन यह विशेष परीक्षा होगी। जिस भी विद्यार्थी के इस परीक्षा में अस्सी फीसदी अंक आएंगे, उसे श्री अरविंद सोसायटी पचास रुपये छात्रवृत्ति देगी। इस नई व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के माध्यम से बच्चे पैसा भी कमा सकेंगे। पढ़ाई में प्रतिस्पर्धा को शामिल करने और पढ़ाई को और अधिक रोचक बनाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। सिलेबस के आधार पर ही इस विशेष टेस्ट में सवाल पूछे जाएंगे। सवालों के जवाब देने के लिए विकल्प दिए जाएंगे। बच्चों को सही विकल्प चुनना होगा। एक विषय से चार क्विज होंगे। पांच विषयों में क्विज होंगे। एक बार में क्विज में आठ सवाल सही नहीं निकलने पर एक और मौका दिया जाएगा। एक माह में एक हजार रुपये तक मिल सकते हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को इससे जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें