फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नगर निगमों में 293 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 49 ने वापस लिया नामांकन

Sun, 28 Mar 2021 12:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • एमसी चुनाव के लिए सात अप्रैल को होगा मतदान
  • तीन ब्लाकों के प्रधान पदों के लिए भी होगा मतदान
  •  मतगणना के बाद उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे
विज्ञापन
चुनाव-सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर के 64 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए 293 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। शनिवार को कुल 49 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं। 7 अप्रैल को सुबह 8 से अपराह्न 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना और फिर नतीजे घोषित किए जाएंगे।  चार नगर निगम, छह नगर पंचायतों के वार्ड सदस्यों और तीन ब्लाकों के प्रधान पदों के लिए कुल 1073 पर्चे दाखिल हुए थे। कई प्रत्याशियों ने दो से अधिक नामांकनपत्र दाखिल कि ए हैं।

विज्ञापन


आठ नामांकनपत्रों को छंटनी के बाद रद्द कर दिया है। नाम वापसी के बाद चुनाव आयोग ने शनिवार को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं। धर्मशाला नगर निगम के चुनाव में 17 वार्डों में 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां छह ने नामांकन वापस ले लिए। पालमपुर नगर निगम के 15 वार्डों में 64 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंडी नगर निगम के 15 वार्डों में 89 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। सोलन नगर निगम के 17 वार्डों  में 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें