फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके में झुलसे मासूम ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर के प्राथमिक स्कूल कोछड़ी में गैस रिसाव से हुए धमाके में झुलसे एक मासूम ने शिमला में दम तोड़ दिया है। शुक्रवार को सुबह स्कूल के रसोई घर में हुए धमाके में सुंदर लाल उर्फ कर्ण पुत्र रंजीत बुरी तरह से झुलस गया था।
विज्ञापन


उसे आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया था। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। खबर की पुष्टि डीएसपी सोम दत्त ने की है। शुक्रवार सुबह कोछड़ी स्कूल के रसोई गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके के कारण स्कूल के सात बच्चे झुलस गए थे।

इनमें सुंरद लाल उर्फ कर्ण की हालत गंभीर थी। जिस कारण उसे शिमला के लिए रेफर किया गया था। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लाइटर जलाते ही हुआ था धमाका

उल्लेखनीय है कि स्कूल की चाबी बच्चों के पास थी। बच्चों सुबह स्कूल पहुंच कर रसोई घर खोला। इसी दौरान एक छात्र ने लाइटर स्पार्क कर दिया और रसोई में जोरदार धमाका हो गया। जिसमें सात बच्चे झुलस गए। दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया था।

जबकि पांच का उपचार रामपुर में चल रहा है। डीएसपी रामपुर सोमदत और एसएचओ झाकड़ी तिलक राज ने कहा कि छात्रों के गैस से झुलसे के आरोप में पहले से ही मामला दर्ज है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि छात्रों के पास स्कूल की चाबी क्यों दी गई थी। इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें