फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को जबरन हॉस्टल से निकालने पर एसएफआई ने चीफ वार्डन को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्वविद्यालय के हॉस्टलों से छात्रों की जबरन शिफ्ट किए जाने के खिलाफ एसएफआई ने मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने चीफ वार्डन का घेराव किया और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय इकाई के परिसर अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि बुधवार रात वाईएसपी हॉस्टल के दोनों वार्डन पुलिस के साथ हॉस्टल में दाखिल हुए और जबरन छात्रों को हॉस्टल से बाहर करने की कोशिश की। जब छात्रों ने विरोध किया तो उन्हें विश्वविद्यालय से निष्कासित करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

विक्रम ने बताया कि हॉस्टल आवंटन को लेकर पिछले एक महीने से विवाद चल रहा है लेकिन वार्डन एक बार भी छात्रों का हाल जानने नहीं आए। छात्रों को डराने के लिए वार्डन दल बल के साथ तुरंत हास्टल में आ धमके। एसएफआई परिसर सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि विवि में इस तरह की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को छात्रों ने हॉस्टल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया और चीफ वार्डन ऑफिस में चीफ वार्डन का घेराव किया। एसएफआई ने मांग की है कि छात्रों की जबरन शिफ्टिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें