फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पंडोगा स्थित केसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सामने आए रैगिंग और छात्र से मारपीट के मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

परिषद ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संस्थान के हॉस्टल में रह रहे एक छात्र के साथ रैगिंग के नाम पर अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। घटना के बाद संस्थान प्रबंधन ने आरोपी छात्र को निष्कासित किया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री अवि ठाकुर ने कहा कि रैगिंग जैसी कुप्रथा का किसी भी शिक्षण संस्थान में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यह केवल अनुशासनहीनता नहीं बल्कि गंभीर सामाजिक समस्या है जो छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी-रैगिंग नियमों के सख्त पालन और जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें