फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: सोलन बना ओवरऑल विजेता, वॉलीबॉल में शिमला ने मारी बाजी

Mon, 30 Oct 2023 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

सोलन के ठोडो मैदान में छात्रा वर्ग की अंडर-19 राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल मौजूद रहे। 
विज्ञापन
सोलन बना ओवरऑल विजेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ऐतिहासिक ठोडो मैदान में छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में सोलन का दबदबा रहा। सोलन को ओवरऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। खिलाड़ियों को समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारती हैं। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी की अध्यक्षता में चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में 658 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज और बैडमिंटन के मुकाबले हुए।

विज्ञापन


शतरंज में हमीरपुर को प्रथम पुरस्कार और सोलन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में कांगड़ा ने शिमला को हराया। खो-खो में सोलन ने हमीरपुर को हराया। कबड्डी में सोलन ने सिरमौर को और वालीबॉल में शिमला ने कांगड़ा को हराया। वॉलीबॉल में खेल छात्रावास जुब्बल विजेता रहा। कबड्डी की प्रतियोगिता में सोलन जिला विजेता रहा। मार्चपास्ट में मंडी प्रथम और किन्नौर द्वितीय स्थान पर रहा। ओवरआल चैंपियन का खिताब सोलन को प्रदान किया गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार, जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी अशोक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें