राजधानी में आने वाले मेहमानों को अभी तक एतिहासिक पीटरहॉफ में ठहराया जाता था। हालांकि मेहमानों की संख्या ज्यादा होने पर सरकार को निजी होटलों का सहारा लेना पड़ता था। इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने राजधानी के चौड़ा मैदान के नजदीक नया राज्य अतिथि गृह अब बनकर तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा के शीत सत्र के बाद 16 दिसंबर को इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
89 कमरों वाले इस राज्य अतिथि ग्रह के बनने के बाद पीटरहाफ में सिर्फ मुख्यमंत्री के लिए दो कमरे रखे जाएंगे। इसके अलावा सारे कमरों को पर्यटन निगम को होटल संचालन के लिए दे दिया जाएगा। नए अतिथि ग्रह में कुल 89 कमरे होंगे। जिनमें से 43 कमरे पर्यटन निगम के पास रहेंगे और उनकी बुकिंग निगम की वेबसाइट या होटल में जाकर कराई जा सकेगी। वहीं, 46 कमरे जीएडी के पास रहेंगे लेकिन इन कमरों में से कुछ कमरे पर्यटन निगम भी बुक कर सकेगा। फिलहाल इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है।