फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन अभियान और होम आइसोलेशन ड्यूटी देंगे हिमाचल के शिक्षक

Tue, 27 Apr 2021 07:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को भी वैक्सीन लगाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में इस कार्य में स्टाफ की कमी पेश ना आए। इसके लिए शिक्षकों की सेवाएं लेने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 28 अप्रैल से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए भी बंदिशें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों-कॉलेजों के शिक्षकों की अब कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए जारी वैक्सीनेशन अभियान और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की पूछताछ के लिए ड्यूटी लगाई जाएगी। शिक्षा सचिव की ओर से इस बाबत उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण संस्थानों के बंद होने के चलते सरकार ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और शिक्षकों की ड्यूटी वैक्सीनेशन और होम आइसोलेशन के कार्यों में लगाने का फैसला लिया है। शिक्षा निदेशकों को सभी शिक्षकों तक इन आदेशों की जानकारी पहुंचाने को कहा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को भी वैक्सीन लगाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में इस कार्य में स्टाफ की कमी पेश ना आए। इसके लिए शिक्षकों की सेवाएं लेने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 28 अप्रैल से प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए भी बंदिशें लगाई गई हैं। बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के प्रदेश में आने वालों को घरों में रहने को कहा गया है। इस फैसले को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों की सेवाएं भी ली जाएंगी।उधर, सरकार के इस फैसले का हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने स्वागत किया है। महासंघ के उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि प्रदेश के कई अध्यापक पहले से कोरोना वॉरियर की तरह सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें