फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई यूजी कोर्स में प्रवेश की तिथि

Mon, 01 Aug 2022 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने अपने अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में यूजी कोर्स के लिए प्रवेश की तिथि को पांच अगस्त तक बढ़ा दिया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने अपने अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में यूजी कोर्स के लिए प्रवेश की तिथि को पांच अगस्त तक बढ़ा दिया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिली है। एचपीयू ने भी पांच अगस्त तक  प्रवेश की तिथि को बढ़ाने की अधिसूचना जारी की है। इसके बाद एसपीयू ने भी तिथि बढ़ाने की फैसला लिया है। यह निर्णय परीक्षा परिणामों के देरी से आने के चलते लिया गया है। एसपीयू के अधीन पांच जिलों  मंडी, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चंबा जिलों के करीब 137 निजी और सरकारी कॉलेज आते हैं, जिनमें पहले प्रवेश की तिथियां 31 जुलाई तक निर्धारित की गई थीं। बीएससी, सीबीएसई के परीक्षा परिणाम देर से आने के बाद कई विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे, जिनके लिए विवि ने एक और मौका दिया है। प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने कहा कि प्रवेश की तिथि को बढ़ाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन

एचपीयू मंगलवार से शुरू करेगा पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए मंगलवार से स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के बाद जारी संभावित मेरिट सूची के अनुसार काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। दो अगस्त को विवि में एमएससी जूलॉजी, बॉटनी, बायोटेक, माइक्रोबायोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स के विज्ञान संकाय के पीजी कोर्स के लिए काउंसलिंग होगी। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि तय तिथि और समय के हिसाब से विभागों में पीजी की काउंसलिंग शुरू करने की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। उधर, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में सोमवार से ही पीजी कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह तय शेड्यूल के अनुसार ही आगे बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें