एचपीयू ने यूजी के छात्रों को दिया गोल्डन चांस
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के छात्र-छात्राओं को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए गोल्डन चांस दिया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेशों पर यूजी डिग्री कोर्स में बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री कोर्स के विद्यार्थियों को वार्षिक प्रणाली के तहत यह मौका दिया गया है। विवि के कुलसचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा के इस विशेष मौके लिए विद्यार्थियों को पांच हजार की फीस चुकानी होगी। अधिसूचना में यूजी कोर्स के वो छात्र जो दिए गए दो परीक्षा के मौके में परीक्षा पास नहीं कर पाए है, वे अक्तूबर माह में इस विशेष मौके के तहत परीक्षा दे पाएंगे।