फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीयू मंडी: स्नातकोत्तर कोर्स की रिअपीयर परीक्षाओं में 41 विद्यार्थी पास

Mon, 03 Apr 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,मंडी

सार

एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की रीअपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी एसपीयू की बेवसाइट पर परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी ने दिसंबर-जनवरी में ली गई विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की रिअपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें कुल 41 अभ्यार्थियों ने पास हुए हैं, जबकि 12 को दोबारा से परीक्षा में बैठना होगा। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। इन परीक्षाओं में कुल 54 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी आने वाली परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों के लिए यह राहत की बात है क्योंकि अब उन्हें पिछली परीक्षा के परिणाम की चिंता नहीं रही है और वह अब अगली परीक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसपीयू ने एमबीए, एमए हिस्ट्री, एमएससी कैमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स और एमएससी बॉटनी की रीअपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की रीअपीयर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी एसपीयू की बेवसाइट पर परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं।

विषय बार परीक्षा परिणाम
एमएससी बॉटनी में कुल सात ने परीक्षा दी। इसके दूसरे सेमेस्टर में छह अभ्यर्थी पास हुए हैं। वहीं, तीसरे सेमेस्टर में एक अभ्यार्थी पास हुआ है। एमबीए में कुल पांच ने परीक्षा दी थी। इसमें सेकेंड सेमेस्टर में चार अभ्यर्थी पास हुए जबकि चौथे सेमेस्टर में एक पास हुआ है। एमए हिस्ट्री में कुल 10 ने परीक्षा दी, इसमें सेकेंड सेमेस्टर में आठ, जबकि चौथे सेमेस्टर में दो अभ्यर्थी उर्त्तीण हुए हैं। एमएससी फिजिक्स में कुल 17 ने परीक्षा दी। दूसरे सेमेस्टर में 12 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इस विषय के पांच अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। एमएससी कैमिस्ट्री में कुल 15 ने रीअपीयर की परीक्षा दी। इसमें पहले सेमेस्टर में एक पास हुआ है, सेकेंड में तीन पास हुए हैं। चौथे सेमेस्टर में चार पास हुए है। छह अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देंगे, जबकि एक का रिजल्ट विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें