फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4100 रुपये प्रति पेटी के रिकार्ड रेट पर बिका स्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग की पराला फल मंडी में गुजरात के कारोबारी ने खरीदा सैंज के बागवान का सेब
विज्ञापन

अब तक के उच्चतम रेट पर बिकी स्पर की 66 पेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ठियोग की पराला मंडी में शुक्रवार को स्पर वैरायटी का सेब इस सीजन में अब तक के रिकार्ड रेट पर बिका है। सैंज के बागवान का स्पर किस्म का सेब गुजरात के कारोबारी ने 4100 रुपये प्रति पेटी के रेट पर खरीदा। हरीश फ्रूट एजेंसी में सेब की बोली लगी। एक पेटी में 25 किलो सेब था।
ठियोग के सैंज लेलूपुल निवासी बागवान संजय हेट्टा शुक्रवार को स्कारलेट स्पर की 66 पेटियां बेचने के लिए मंडी लाए थे। बोली 3000 रुपये से शुरू हुई। बढ़िया क्वालिटी के सेब को खरीदने के लिए खरीददारों में खूब प्रति स्पर्धा देखने को मिली। आखिर में गुजरात के खरीददार ने सबसे अधिक 4100 रुपये प्रति पेटी की बोली लगाकर इस सेब को खरीदा। महक फ्रूट एंड वेजीटेबल कंपनी कच्छ गुजरात के संचालक मोहन भाई ने बताया कि प्रीमियम क्वालिटी के चलते सेब को रिकॉर्ड रेट मिले हैं। सेब का आकार और रंग बेहतरीन था। बागवान ने अपने सेब की ग्रेडिंग पैकिंग बहुत अच्छी कर रखी थी।
विज्ञापन

बागवान संजय हेट्टा ने बताया कि सात साल पहले उन्होंने अपने बागीचे में स्कॉरलेट स्पर लगाया था। दो साल पहले उनका सेब 3300 रुपये प्रति पेटी बिका था। पिछले साल 3500 रुपये प्रति पेटी रेट मिले और इस साल 4100 रेट मिले हैं। मेहनत का अच्छा रेट मिलने से खुशी हो रही है। हेट्टा ने बताया कि अभी उनके बागीचे में इस वैरायटी के करीब 150 पेटी सेब और बचे हैं, उम्मीद है उन्हें भी अच्छे रेट मिलेंगे।
विज्ञापन

अहमदाबाद-सूरत चखेगा
ठियोग के सेब का स्वाद
हरीश फ्रूट कंपनी के संचालक हरीश ठाकुर ने बताया कि बेहद उम्दा किस्म का सेब शुक्रवार को मंडी पहुंचा था। गुजरात के कारोबारी ने इसे खरीदा है। यह सेब अहमदाबाद और सूरत के बड़े मॉल और फाइव स्टार होटलों में बिकेगा। बढ़िया माल के मार्केट में बागवानों को ऊंचे दाम मिल रहे हैं।
फोटो सहित
1. पराला मंडी में बोली लगाते खरीददार
2. बागवान संजय हेट्टा अपने बागीचे में स्पर सेब के साथ
कृपया दोनों फोटो का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें