फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Competition: महिला आईटीआई बिलासपुर ने जीता कबड्डी और खो-खो का खिताब

Thu, 20 Apr 2023 07:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

महिला आईटीआई बिलासपुर ने कबड्डी और खो-खो का खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए महिला आईटीआई की खिलाड़ियों की सराहना की। 
विज्ञापन
विजेता टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला बिलासपुर में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिला आईटीआई बिलासपुर का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। महिला आईटीआई बिलासपुर ने कबड्डी और खो-खो का खिताब अपने नाम किया। प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए महिला आईटीआई की खिलाड़ियों की सराहना की। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को पुरुष और महिला वर्ग के विभिन्न मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग के वॉलीबाल फाइनल मुकाबले में बरठीं आईटीआई ने प्रांजली आईटीआई को हराया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर आईटीआई ने संतोषी आईटीआई को मात दी।

विज्ञापन


बैडमिंटन में बरठीं आईटीआई ने भराड़ी आईटीआई को हराकर पहला स्थान हासिल किया। खो-खो के फाइनल मुकाबले में महिला आईटीआई बिलासपुर ने संतोषी आईटीआई को हराया। महिला आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता सुचारू रूप से चल रही है। महिला आईटीआई की खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इससे पहले महिला आईटीआई ने वॉलीबाल का खिताब भी अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि आज प्रतियोगिता का समापन होगा।

सोलन ने छह विकेट पर बनाए 131 रन, सुहूल ने जमाया अर्धशतक
वहीं, अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत पहले क्वार्टर फाइनल में सोलन ने पहली पारी में छह विकेट खोकर 131 रन बना लिए हैं। सोलन से सुहूल शाह ने अर्धशतकीय पारी खेली। बारिश के कारण लुहणू क्रिकेट मैदान में क्वार्टर फाइनल का खेल दूसरे दिन दूसरे सेशन से शुरू हुआ। पहला दिन बारिश से धुलने के बाद दूसरे दिन का पहला सेशन भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया। बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सोलन से सुहूल शाह ने 52 और सौहार्द ने 36 रन का योगदान दिया। अभिराज वशिष्ठ ने 21 और आर्यन मेहता ने 09 रन योगदान दिया। बिलासपुर की ओर से विनय कुमार और प्रिंस ठाकुर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें