फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पूजा करते छह लोग कुचले, मामला दर्ज

Fri, 31 Jan 2020 07:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊना जिले के चताड़ा गांव में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में यूपी और बिहार के लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जलग्रां टब्बा के पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह कार में जा रहे थे। चताड़ा गांव के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण कार सड़क किनारे टेंट में जा घुसी।

विज्ञापन


उस समय टेंट के अंदर लोग पूजा कर रहे थे। हादसे में कार चालक सहित छह प्रवासी लोगों को चोटें आई हैं। घायलों में रुस्तम, ईदरीश मुहम्मद, मुहम्मद मतजीर, काली, राजेश कुमार आदि शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि वे चताड़ा में सड़क किनारे टेंट लगाकर वसंत पंचमी की रात मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर रहे थे। इस दौरान वे भजनों पर नाच-गा कर रहे थे। एकाएक बेकाबू कार ने टेंट से टकराकर कई लोगों को घायल कर दिया। 

एएसआई नरेश सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस ने हादसे में घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में कार चालक सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। ज्यादातर चोटें मजदूरों के टांगों, पैरों, हाथ और सिर में लगी है। घायलों का उपचार जारी है। उनके मेडिकल और एक्सरे करवाएं जा रहे हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें