मंडी जिले में यह परंपरा काफी समय से निभाई जा रही है।
- फोटो : डेमो पिक
हिमाचल प्रदेश में होली की अनोखी परंपराएं हैं। मंडी जिले के सुकेत इलाके में होली पर बहन-बेटियों को रोटी मायके से भेजी जाती है। बहन-बेटियों को होली के दिन मायके के बांटा (रोटी) का खास इंतजार रहता है। मायका पक्ष से होली पर बहन-बेटी के घर किसी एक जाना जरूरी होता है। टोलियों में लोग रिश्तेदारों और आस पड़ोस में होली मनाते हैं।
बहन-बेटियों के घर जो रोटी भेजी जाती है, उसे बांटा कहते हैं। बांटे में देशी घी से बनी नमकीन और मीठी रोटियां होती हैं। यहां के लोगों का मानना है कि मायके की जमीन में उगी फसल का शेयर इस बांटे के रूप में बेटियों को प्रतीक के रूप में दिया जाता है।