पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला देश के 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तानों की सूची में शुमार हो गए हैं। फेम इंडिया 2021 लिस्ट के सर्वे के मापदंडों के मुताबिक शिमला पुलिस अधीक्षक ने सूची में 24 वां स्थान पाया है। चावला ने बताया कि उन्हें खुशी है कि कानून-व्यवस्था बनाने के लिए जनता का भरपूर सहयोग मिला रहा है। कानून व्यवस्था में सुधार और भयमुक्त समाज का निर्माण किसी भी सरकार के लिए प्राथमिकता के साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी होती है। उल्लेखनीय है कि फेम इंडिया मैगजीन ने शांति, सेवा, न्याय, सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध 50 लोकप्रिय पुलिस कप्तान 2021 की लिस्ट जारी की है। सर्वे के मापदंडों और ग्राउंड सर्वे के आधार पर क्राइम कंट्रोल, लॉ एड आर्डर में सुधार, पीपुल्स फ्रेंडली, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने में त्वरित क्षमता, सजगता और व्यवहार कुशलता पर उन्हें चयनित किया गया।