फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राहुल-सोनिया लौटे, प्रियंका कुछ दिन शिमला में ही रुकेंगी

Mon, 23 Sep 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला में कुछ समय बीताने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को लाैट गए हैं। 
विज्ञापन
सोनिया गांधी, राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सोमवार सुबह शिमला से लौट गए। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अभी कुछ दिन यहीं रुकेंगी। सोमवार सुबह शिमला से सड़क मार्ग से होते हुए राहुल और सोनिया गांधी चंडीगढ़ पहुंचे। चंडीगढ़ से राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार को गए, जबकि सोनिया गांधी दिल्ली गईं। बीते कुछ दिनों से शिमला से सटे छराबड़ा में ही गांधी परिवार रुका हुआ था।

विज्ञापन


एक-दो दिन में प्रियंका गांधी के भी वापस जाने की संभावना है। शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी का घर का है। गांधी परिवार अकसर यहां छुट्टियां बिताने आता है। 21 सितंबर को राहुल गांधी और 17 सितंबर को सोनिया गांधी शिमला पहुंची थीं। 15 सितंबर को प्रियंका गांधी आईं थी। सोनिया गांधी करीब एक सप्ताह और राहुल गांधी दो दिन रुकने के बाद शिमला से लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें