फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटिल, राठौर और अग्निहोत्री से एकसाथ मुलाकात करेंगी सोनिया गांधी, जानिए वजह

Sat, 07 Dec 2019 11:44 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अब प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री से एकसाथ मुलाकात करेंगी। इन नेताओं को पार्टी के मसलों पर चर्चा को अलग से समय नहीं मिलेगा। सोनिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार से लेकर पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगी। प्रदेश, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भंग करने के बाद नई कार्यकारिणी को लेकर भी इन नेताओं से विचार-विमर्श किया जाना है। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के दफ्तर को सूचित किया जा चुका है कि हिमाचल कांग्रेस से जुड़े सभी मसलों पर सोनिया गांधी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात नहीं करेंगी। तीनों नेताओं को एकसाथ मिलने को कहा गया है। तीनों नेताओं को एकसाथ मिलने का समय फिलहाल सोनिया गांधी के कार्यालय से नहीं मिला है, क्योंकि अभी हाईकमान दिल्ली में 14 दिसंबर की महारैली की तैयारियों में जुटा है।

रैली के बाद ही तीनों नेताओं को सोनिया से मिलने का समय मिल पाएगा।  हाईकमान पार्टी की मौजूदा स्थिति को लेकर भी तीनों नेताओं से विचार-विमर्श करने का मन बना चुका है। लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की हार के कारणों पर भी पूछा जाना तय है। इसके अलावा हाईकमान के पास पहुंची शिकायतों को लेकर भी तीनों नेताओं से आमने सामने बात होगी और वस्तुस्थिति जानी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें