फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला बाप, यहां जानें पूरा मामला

Tue, 03 Jul 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बंद करने को लेकर बहस के बाद बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को अधमरा कर दिया। पिटाई के 40 घंटे बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। वारदात हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शाढ़ाबाई के थटागे में बीते 30 जून को अंजाम दी गई है। वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीते 30 जून को थटागे में बिजली बंद करने को लेकर बेटे रूप लाल ने अपने 76 वर्षीय पिता जुबू राम की डंडे से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद बुजुर्ग अपने पोते के साथ शिकायत लेकर पुलिस थाना भुंतर पहुंचे। पुलिस ने घायल जुबू राम का कुल्लू अस्पताल में मेडिकल करवाया।

एक्स रे सोमवार को होना था। लेकिन सोमवार को जुबू राम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।  पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई से मौत होने के तथ्य सामने आए हैं, जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के घर पर था बेटे के नाम का बिजली मीटर

बताया जा रहा है कि जुबू राम और उसका बेटा एक दूसरे से सटे घरों में रहते थे। जुबू राम के घर में बेटे के नाम का मीटर लगा हुआ था जिसका मेन स्विच बेटे के घर पर था। 30 जून को बेटे ने मेन स्विच से बिजली बंद कर दी।

पिता के पूछने पर दोनों में बहस हो गई और बेटे ने पिता की डंडे से पिटाई कर दी। मामले की जांच एसआई विजय कर रहे हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें