फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन और चरस के साथ सोलन का युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिमला पुलिस ने एचआरटीसी बस में एक युवक को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव ठाकुर (28) निवासी जय पैलेस वैर खास बरूरी, जिला सोलन निवासी के तौर पर हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने 0.53 ग्राम क्रिस्टल मेथ, 2.36 ग्राम हेरोइन और 33.32 ग्राम चरस तथा 10,500 रुपये की नकदी भी बरामद की है। एसआईयू टीम ने शोघी बैरियर में यह कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी कई सालों से नशे तस्करी में जुड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम ने प्रभारी अंबी लाल राणा के नेतृत्व में शिमला-चंडीगढ़ हाइवे पर शोघी बैरियर पर नाकाबंदी की थी। इस बीच एचआरटीसी बस को चेकिंग के लिए रोका गया। इसमें एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से नशा बरामद हुआ। आरोपी जिला सोलन के चंबाघाट से बस में शिमला के लिए बैठा था। शिमला में आरोपी शहर के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में रहता है। रविवार को इसे अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस से आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि बालूगंज थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें