फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Himachal Pradesh: शादी से इनकार करने पर सिरफिरे ने युवती पर चाकू से किया हमला, गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर

Wed, 25 May 2022 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू

सार

मंगलवार शाम को युवती घर जाने लगी तो लड़के ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे युवती के गले, आंख और बाजू में भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामला कालका-शिमला एनएच स्थित जाबली क्षेत्र का है। घायल युवती को स्थानीय लोगों ने ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस जानकारी के अनुसार जाबली में किराए के कमरे में रहने वाली 22 वर्षीय युवती क्षेत्र के एक उद्योग में कार्य करती है। इससे पहले वह सोलन स्थित फार्मा कंपनी में कार्य करती थी। जहां पर युवक की उससे दोस्ती हुई थी। युवक ने कई बार शादी करने के लिए कहा लेकिन युवती इनकार करती रही। आरोप है कि युवक ने कई बार उसे धमकाया। युवक के धमकाने पर युवती ने सोलन से नौकरी छोड़कर जाबली में ही नौकरी कर ली।

लेकिन युवक ने इसका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा और जब मंगलवार शाम को छुट्टी करने के बाद युवती घर जाने लगी तो लड़के ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। जिससे युवती के गले, आंख और बाजू में भी चोटें आईं हैं। जिसे तुरंत उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद लड़की को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक नितिन निवासी सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें