फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: सिरमौर की डॉ. हरलीन को दादा साहेब फालके नारी शक्ति आइकॉन अवार्ड

Wed, 25 May 2022 05:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को दादा साहेब फालके नारी शक्ति आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में समारोह में देश के फिल्मी सितारों समेत अन्य हस्तियों के साथ डॉ. हरलीन कौर का नाम भी जुड़ गया।
विज्ञापन
डॉ. हरलीन को दादा साहेब फालके नारी शक्ति आइकॉन अवार्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को दादा साहेब फालके नारी शक्ति आइकॉन अवार्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में समारोह में देश के फिल्मी सितारों समेत अन्य हस्तियों के साथ डॉ. हरलीन कौर का नाम भी जुड़ गया। टेरो कार्ड रीडर के रुप में डॉ. हरलीन को नारी शक्ति अवार्ड मिलने से पांवटा में खुशी है। डॉ. कौर पिछले कुछ वर्षों से देश के कई न्यूज चैनलों और क्रिकेट विश्व कप के दौरान भी टेरो रीडर के रुप में प्रतिभा दिखा चुकी हैं।

विज्ञापन


पद्मश्री और चर्चित गजल गायिका डॉ. सोमा घोष और सपना चौधरी ने यह पुरस्कार वितरित किए। समारोह में अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले 100 लोगों को पुरस्कार दिया गया। पांवटा की डॉ. हरलीन कौर, कोरियोग्राफर फराह खान, सपना चौधरी, नायिका जिनल पांडया, प्लेबैक सिंगर अशोक मस्ती, कोरियोग्राफर मुदस्सर खान, एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी, निवेदिता सहित कई अन्य हस्तियों को पुरस्कार मिला। हरलीन कौर के पति डॉ. हरसिमरन सिंह ने बताया कि समाजसेवा और टेरो कार्ड रीडिंग के लिए कौर को अब तक कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें