फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 जवानों ने ली देश रक्षा की शपथ, भारतीय सीमाओं पर होंगे तैनात

Sun, 12 Nov 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुबाथू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना का ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम शनिवार को देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा। यहां 14 जीटीसी में कड़े प्रशिक्षण के बाद 131 कोर्स के 120 जवान पासआउट हुए। उन्होंने गीता पर हाथ रखकर देश सेवा की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण करने वाले वीर जांबाजों के अभिभावकों और रिश्तेदारों से शनिवार को स्टेडियम भरा हुआ था।
विज्ञापन


सेना के धर्म गुरु के साथ जवानों की एक टुकड़ी राष्ट्रीय गीत की धुन पर तिरंगे को लेकर मार्च पास्ट करती हुई निकली। उसके सम्मान में पूरे स्टेडियम में बैठे सेना अधिकारियों और अभिभावकों ने तिरंगे को अपने स्थान पर खड़े होकर सलामी दी।

इसके बाद शपथ ग्रहण करने वाले 131 कोर्स के 120 जवानों ने सेना बैंड की धुन पर मार्च पास्ट करते हुए 14 जीटीसी के सेना अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस रावत वीएसएम को सलामी दी। इसी बीच सेना के धर्मगुरु 42 सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण लेने वाले 120 जवानों को गीता पर हाथ रखवा कर देश की रक्षा व भारतीय संविधान का पालन करने की शपथ ग्रहण करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1/1 जीआर के गणेश बने बेस्ट रेक्रूट

42 हफ्ते के कड़े प्रशिक्षण के दौरान 1/1 जीआर के गणेश पुरी को बेस्ट रेक्रूट चुना गया। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सेंटर की प्रथा अनुसार ब्रिगेडियर आरएस रावत ने बेस्ट रेक्रूट को चांदी की खुखरी देकर सम्मानित किया।

ब्रिगेडियर ने शपथ ग्रहण करने वाले जवानों सहित उनके अभिभावकों को इस समारोह में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि 14 जीटीसी में प्रशिक्षण लेने के बाद प्रत्येक जवान किसी भी परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहता है।

गोरखा फौज जंग में जब जय महाकाली आयो गोरखाली का नारा लगाती है तो दुश्मन थरथर कांप उठता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें